राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में विद्यालय प्रबंध समिति की आम बैठक के साथ कार्यकारिणी का चुनाव

खबर शेयर करें

 

चमोली 

राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में विद्यालय प्रबंध समिति की आम बैठक के साथ कार्यकारिणी का चुनाव किया गया

प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल  ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिऐ विद्यालय प्रबंध समिति व शिक्षक अभिभावक संघ की प्रथम आम बैठक आहूत की गयी जिसमें ‌ विगत सत्र की प्रगति आख्या, बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ साथ छात्राओं व विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा की गयी। अभिभावकों द्वारा विद्यालय के अच्छे परीक्षाफल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। अभिभावकों के साथ विद्यालय संचालन हेतु विचार विमर्श कर अभिभावकों के सुझाव लिये गये तथा विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदो व कक्षा कक्षों की कमियों को पूरा करने के लिये सभी अभिभावकों द्वारा विभाग व सरकार को प्रस्ताव पारित किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की नमी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष पद रमेश चंद्र भट्ट, अभिभावक संघ अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा कण्डारी , उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल, सचिव श्रीमती पिंकी देवी सहसचिव प्रवक्ता श्रीमती रेखा पटवाल तथा  सेवित क्षेत्र के सभी गांवों से अभिभावकों को सदस्य चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व विद्यालय प्रधानाचार्य श्री गम्भीर सिंह असवाल तथा पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती विजयलक्ष्मी रावत ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय व छात्रहित में वे सदैव तत्पर रहेंगे।
सभी अभिभावकों व विद्यालय द्वारा नगर पंचायत पोखरी द्वारा विद्यालय में प्रार्थना स्थल को सुधारकर टाइल्स लगाने के लिए नगरपंचायत अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम नगर पंचायत पोखरी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया।


इस अवसर पर शिक्षिका विजयालक्ष्मी रावत, पूनम नेगी, रेखा पटवाल, निशा, विश्वेश्वरी सजवाण, रेखा सती, दामिनी , अभिभावक मधुसूदन चौधरी , रमेश चौधरी, भुवनेश भट्ट, दर्शन सिंह , जगदीश सिंह चौधरी, संगीता देवी,रेखा देवी नीमा देवी आदि बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *