द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग का शानदार परिणाम, जिले में फिर बनाया सर्वोच्च स्थान

खबर शेयर करें

चमोली 

द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग का शानदार परिणाम, जिले में फिर बनाया सर्वोच्च स्थान

द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग का परीक्षा परिणाम इस बार भी शानदार रहा। एकेडमी के बच्चों ने फिर से जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का शत-प्रतिशत (100%) परिणाम रहा, जो निरंतर उत्कृष्टता का प्रतीक है।


पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कक्षा 12 के परिणाम में विद्यालय ने चमोली जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 की छात्रा सौम्या चौहान ने 97.5% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में मानसी जैन ने 97% अंक तथा दीपिका पंत ने 96.25% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धियों से विद्यालय परिवार में उत्साह एवं गर्व का वातावरण है। कक्षा 10 के परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहे। सभी विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर 100% सफलता सुनिश्चित की। कक्षा 10 में सिद्धार्थ भंडारी ने 91% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी क्रमशः 88.4%, 88% एवं 85.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *