पोखरी में हुआ बिजली की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली। 

पोखरी में हुआ बिजली की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरयफ) कर्णप्रयाग की ओर से लगातार दूसरे दिन भी शिविर का आयोजन किया गया। नागनाथ पोखरी में आयोजित इस शिविर में चार दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई गई। एक दिन पहले ही फोरम की ओर से जनपद रूद्रप्रयाग के चोपता में शिविर किया गया था। इसी महीने अगला शिविर गैरसैंण डिविजन के नॉटी में 25 अप्रैल को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच द्वारा आयोजित किया गया है।
यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी आशीष चौधरी अवर अभियंता धीर सिंह भंडारी ने मौके पर ही ज्यादातर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश लाइनमैन और अधिनस्थ स्टाफ को दिये। सीजीआरएफ के कार्यालय सहायक सतीश मैठाणी ने शिविर का संचालन करने में भूमिका निभाई। मंच ने करीब एक दर्जन शिकायतों को फोरम में सुनवाई के लिऐ रजिस्टर्ड किया है।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा, प्रधान कुजासू मधु देवी, प्रधान ग्राम सभा पैणी सतीश सिंह व बड़ी संख्या में महिलाएं, पत्रकार व समाजसेवी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *