राज्य स्तरीय इन्स्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में जनपद चमोली के 02 प्रतिभागियों का  राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन

खबर शेयर करें

Chamoli 

राज्य स्तरीय इन्स्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में जनपद चमोली के 02 प्रतिभागियों का  राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन


डाल्फिन इन्स्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल  माण्डूवाला, देहरादून में दिनांक 16-17 अप्रैल 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय इन्स्पायर अवार्ड प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2025-26 में जनपद चमोली से  राजकीय इंटर कालेज लाटूगैर ( गैरसैंण) की छात्रा कु0 दिब्या भारती तथा रा0उ0मा0वि0 विरसण (पोखरी) के छात्र आदित्य का आइडिया/ माडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है।
जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल प्रवक्ता भौतिकी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के समस्त जनपदों से कुल 120 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें जनपद चमोली से 11 छात्र छात्राओं द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। तथा राज्य से 12 बच्चों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसमें से चमोली से 02 बच्चों का चयन हुआ है।


जनपद चमोली से जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल व मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती अंजू बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया तथा जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की गयी।
जनपद से 02 बच्चों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत ने जिला समन्वयक, इन्स्पायर टीम चमोली, चयनित बच्चों, मार्गदर्शक शिक्षकों व विद्यालयों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ यूकोस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत, एससीईआरटी निदेशक श्रीमती वन्दना गर्ब्यांल, निदेशक डाल्फिन इन्स्टीट्यूट , अपर निदेशक कुंवर सिंह रावत, प्रमेंद्र बिष्ट, सहायक निदेशक के एन बिजल्वाण, मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *