गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन के अधिकारियों की टीम का गौचर में हुआ स्वागत

खबर शेयर करें

Chamoli 

गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन के अधिकारियों की टीम का गौचर में हुआ स्वागत

गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन से लेफ़्टिनेंट (Lt) कमीशन अधिकारियों की टीम एवं स्टाफ गढ़वाल भ्रमण का नगर क्षेत्र गौचर में पहुंचने पर रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन गौचर चमोली ने भव्य स्वागत किया।
रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन गौचर (चमोली) के अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि गढ़वाल राइफल रेजीमेन्ट सेंटर लैंसडाउन से लेफ्टिनेंट कमीशन अधिकारियों की टीम एवं स्टाफ का गढ़वाल भ्रमण की परम्परा के तहत यहां पहुंचने पर रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन द्वारा सुक्ष्म मुलाकात में रेजीमेन्ट के नये अधिकारियों का बीते रोज स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर सेकंड गढ़वाल राइफल के सेना मैडल प्राप्त मंगल सिंह के परिवार से भी लेफ्टिनेंट अतुल ठाकुर साहब ने हवलदार दिगम्बर सिंह रावत से मुलाकात की। परिवार के साथ हुऐ सेना के इस भावनात्मक लगाव का दृश्य भावविभोर हो गया, कि आज भी यूनिट परिवार को याद करती है। लेफ्टिनेंट अतुल ठाकुर एवं स्वयं गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरपाल द्वारा सेना मेडल मंगल सिंह की धर्मपत्नी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गौरव सैनिक संगठन गौचर के नायक दिलवर /मातबर सिंह कनवासी, सुबेदार ओमप्रकाश मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह कनवासी, सुबेदार शिशुपाल सगोई, देवेन्द्र पंवार, गोविंद सिंह बिष्ट सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *