अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल में खाद्य उत्पाद लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

खबर शेयर करें

देहरादून

अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल में खाद्य उत्पाद लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

मेले में लगे ऐवा रोबोटिक्स के हेल्थ केयर स्टॉल और रागी (नाचनी) उत्पादों के स्टॉल पर दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
फेस्टिवल में ऐवा रोबोटिक्स द्वारा लगाए गए स्टॉल पर मांसपेशियों के दर्द, गर्दन व कमर दर्द, कंधों की जकड़न, स्पोर्ट्स इंजरी और माइग्रेन जैसी समस्याओं से राहत देने वाले आधुनिक रोबोटिक मसाज उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। स्टॉल पर मौजूद विशेषज्ञ आगंतुकों को मशीनों की कार्यप्रणाली और उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दे रहे हैं। लाइव डेमो के चलते लोगों में इन मशीनों को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर, मेले में लगाए गए रागी (नाचनी) फिंगर मिलेट उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्टॉल संचालकों ने बताया कि रागी कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, हीमोग्लोबिन बढ़ाने और बच्चों के बेहतर पोषण में सहायक माना जाता है। साथ ही यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी है।
आयोजकों का कहना है कि आधुनिक जीवनशैली में जहां लोग नई हेल्थ टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं, वहीं पारंपरिक और पौष्टिक अनाजों के प्रति भी लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि मेले में आधुनिक स्वास्थ्य मशीनों और पारंपरिक हेल्थ फूड दोनों को समान रूप से पसंद किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल शहरवासियों को खरीदारी, मनोरंजन, आधुनिक स्वास्थ्य तकनीक और पौष्टिक खाद्य उत्पादों का एक साथ अनुभव प्रदान कर रहा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *