गौरव सैनिक संगठन द्वारा विधायक नौटियाल का स्वागत कर अपनी समस्याओं के निराकरण में सहयोग मांगा

खबर शेयर करें

Chamoli 

गौरव सैनिक संगठन द्वारा विधायक नौटियाल का स्वागत कर अपनी समस्याओं के निराकरण में सहयोग मांगा

रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन गौचर ने क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा संगठन की समस्याओं के निराकरण में सहयोग करने का आग्रह किया।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह जी द्वारा संगठन की गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में विधायक जी को अवगत कराते हुऐ सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

संगठन की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक नौटियाल जी ने उन्हें अपने स्तर से हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया गया। तथा अपने द्वारा संगठन का धन्यवाद दिया गया।
वहीं रानीगढ गौरव सैनिक संगठन ने अपने कार्यालय में आऐ उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ जी का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुऐ खुशी जताई गई, तथा अपने स्तर से संगठन को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया।
बैठक में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नोटियाल, उत्तराखंड गो सेवा आयोग सदस्य अनिल नेगी, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़, गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी, मातबर सिंह कनवासी, शिशुपाल सिंह सगोई, ओमप्रकाश मिश्रा, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, देवेन्द्र पंवार,
पुष्कर सगोई, महेंद्र सिंह राणा
श्रीमती शारादी देवी, प्रेम सिंह बिष्ट आदि रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के कार्यालय में मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *