चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुऐ थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल ने गौचर में ली बैठक

खबर शेयर करें

Chamoli 
चारधाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुऐ थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल ने गौचर में ली बैठक

चारधाम यात्रा 2026 के दौरान जनपद चमोली के प्रवेश द्वार तथा मुख्य पड़ाव गौचर नगर में यातायात व्यवस्था को सूचारू बनाने और यात्रा सीजन के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिये पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत मंगलवार को चौकी गौचर में थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल ने नगर क्षेत्र के व्यापारियों, टैक्सी चालकों, स्वामियों, जनप्रतिनिधियों, रेलवे लाइन में कार्यरत मेघा व डीबीएल कम्पनियों के अधिकारियों और एन एच के कर्मचारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा के सफल संचालन में अपना भरपूर सहयोग देने की अपील की।


उन्होंने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान नगर में अनावश्यक जाम न लगे और यातायात व्यवस्था बनी रही। ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन मिल सके। पुलिस ने सभी वाहन चालकों और स्वामियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह गुसाईं ने कहा कि बुधवार से नगरपालिका और चौकी पुलिस का संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सड़क पर अवैध रूप में पार्क किये गये वाहनों के अलावा सड़क के फुटपाथ पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुऐ नोटिस जारी किया जाएगा। ताकि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल द्वारा थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल को नगरीय समस्याओं से युक्त ज्ञापन देकर पुलिस चौकी गौचर में पुलिस बल की संख्या बढ़ाने, यात्री वाहनों को नगर में रुकने देने तथा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सुरेन्द्र कनवासी, दिनेश सिंह, प्रदीप चौहान, सचिन लिंगवाल, देवेन्द्र नेगी, जनप्रतिनिधि, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *