हेमकुंट साहिब यात्रा 23 मई से, ट्रेक मार्ग पर 5-6 फीट बर्फ सेना और ट्रस्ट जुटे तैयारियों में

खबर शेयर करें

हेमकुंट साहिब यात्रा 23 मई से, ट्रेक मार्ग पर 5-6 फीट बर्फ

सेना और ट्रस्ट जुटे तैयारियों में

गोपेश्वर।

गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब तक प्रस्तावित यात्रा मार्ग का संयुक्त सर्वेक्षण भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों द्वारा किया गया। रविवार को लौटकर आई टीम ने बताया कि हेमकुंट साहिब क्षेत्र में इस समय लगभग 5 से 6 फीट तक बर्फ जमी हुई है। अटलाकोटी ग्लेशियर पॉइंट सहित पूरे ट्रैक पर भारी हिमपात के कारण रास्ता पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के अनुसार, इस वर्ष सेना की टुकड़ी 15 अप्रैल के बाद मार्ग पर जमी बर्फ को हटाने के लिए रवाना होगी। इसका उद्देश्य कपाट खुलने से पहले यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाना है।
सिख धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब हिमालय की गोद में स्थित है और अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बर्फ से ढके ऊँचे पर्वत, पवित्र सरोवर और शांत वातावरण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करते हैं। इसके साथ ही यहां स्थित लक्ष्मण मंदिर (लोकपाल तीर्थ) का भी विशेष धार्मिक महत्व है।
इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 23 मई से शुरू होगी, जबकि पहला जत्था 20 मई को ऋषिकेश से रवाना किया जाएगा। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट और भारतीय सेना ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *