भाजपा ने स्थापना दिवस पर 2027 में जीत की हैट्रिक का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

भाजपा ने स्थापना दिवस पर 2027 में जीत की हैट्रिक का लिया संकल्प
देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए वर्ष 2027 के चुनावों में जीत की हैट्रिक का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की उपलब्धियों को याद किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अत्याचारी और षड्यंत्रकारी राजनीतिक माहौल के बावजूद दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम पार्टी के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की उपस्थिति में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी ध्वज फहराया गया तथा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में संगठन के निर्माण में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी का सफर 1952 में दो सीटों से शुरू होकर आज लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने तक पहुंचा है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और आपातकाल के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा झेली गई यातनाओं का भी उल्लेख किया।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है और इससे नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने बूथ स्तर पर संवाद बढ़ाने, जनसहभागिता सुनिश्चित करने और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *