रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड का खुलासा।10वां आरोपी भी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड का खुलासा।10वां आरोपी भी गिरफ्तार

देहरादून।

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की सुबह जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर थाना राजपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और अलग-अलग धाराओं में जांच जारी रखी।
इस दौरान पुलिस ने पहले ही 9 आरोपियों—रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी और काविश हुसैन त्यागी—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
घटना में शामिल 10वां आरोपी वैभव कुमार लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश और सुरागरसी के बाद 5 अप्रैल को आरोपी राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वैभव कुमार हरियाणा के यमुनानगर जिले के देवधर गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, अब इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता को लेकर पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *