देहरादून में ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 गिरफ्तार, 1100 से अधिक लोगों की चेकिंग”

खबर शेयर करें

देहरादून में ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक,

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 गिरफ्तार, 1100 से अधिक लोगों की चेकिंग”

देहरादून।

उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने वीकेंड पर “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” चलाते हुए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने शहर और देहात क्षेत्र के होटल, पब, बार और रेस्टोरेंट में देर रात औचक छापेमारी की।
अभियान के दौरान अवैध गतिविधियों में लिप्त 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 4, सट्टा खेलते 3 और प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से हुक्का व शराब परोसने वाले 3 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से स्मैक, देसी शराब, सट्टा सामग्री और नगदी बरामद की।
रायपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि राजपुर क्षेत्र में एक कैफे में देर रात हुक्का पिलाने पर कार्रवाई करते हुए उसे बंद कराया गया।
इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 65 लोगों को सार्वजनिक स्थानों और रेस्टोरेंट में शराब पीते पाए जाने पर हिरासत में लेकर चेतावनी दी गई। पुलिस ने 1100 से अधिक लोगों की रात में चेकिंग कर पूछताछ की, जिसमें 100 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस सख्त नजर आई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। वहीं 63 चालकों का चालान कर 43,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा 80 चालकों के न्यायालय चालान किए गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *