पवित्र गाडूघड़ा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर गांव पहुंची

खबर शेयर करें

चमोली 

पवित्र गाडूघड़ा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर गांव पहुंची

पवित्र गाडूघड़ा यात्रा शुक्रवार को श्रीनगर से श्रीकोट, धारी देवी, रूद्रप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग से लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर पहुंची


श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के मूल ग्राम डिम्मर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और बदरी विशाल के जयकारों से तेल कलश का भब्य स्वागत किया।
गांव के पौराणिक श्री राम मंदिर चौपाल में विष्णु सहस्रनाम और नामावलियों से पूजा अर्चना करने के बाद श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भोग अर्पित कर स्थापित किया गया। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि गाडूघड़ा तेल कलश की प्रथम चरण की यात्रा संपन्न हो गई है। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 19 अप्रैल तक रहेगी। तथा 20 अप्रेल को मंदिर में महाभिषेक पूजा के बाद दूसरे चरण की यात्रा प्ररंभ होगी तथा 20अप्रैल को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग एवं मुख मुख्य कार्याधीकारी बी के टि सी विशाल मिश्रा दुसरे चरण की यात्रा के अवसर पर लक्ष्मीनारायण मंदिर डिम्मर गांव पहुचेगे।
इस मौके पर मंदिर के पुजारी टीका प्रसाद डिमरी, बीकेटिसी के सदस्य राजेंन्द्र प्रसाद डिमरी गणेश खंडूड़ी, मोहन प्रसाद डिमरी, सचिव भगवती प्रसाद डिमरी, मुकेश डिमरी, आशीष डिमरी, मनोज डिमरी, संदीप डिमरी, संतोष डिमरी, हेमचंद्र डिमरी, हर्षवर्धन डिमरी, टीका प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *