कलावती बर्तवाल बनी सरपंच।

खबर शेयर करें

कलावती बर्तवाल बनी सरपंच।

चमोली /थराली।

बुधवार को तलवाड़ी खालसा पंचायत भवन में हुई बैठक में कलावती देवी बर्तवाल को सर्वसम्मति से वन पंचायत का सरपंच चुना गया। राजस्व निरीक्षक सतीश डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वन पंचायत की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रेखा देवी,योगेश्वरी देवी,बालेश्वरी देवी,रणजीत सिंह,दयाल सिंह,भगोत सिंह,खीम राम और जीत सिंह सदस्य चुने गए। चुनाव समिति में राजस्व उप निरीक्षक मनोज बर्तवाल, ग्राम प्रधान राहुल टम्टा,क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह रौथाण रहे । इस मौके पर राजेंद्र सिंह, सामी राम,तुलसी देवी,खिला देवी,राधा देवी,जानकी देवी,पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *