धूमधाम से मनाया इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिवस।

खबर शेयर करें

धूमधाम से मनाया इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिवस।

 

 थराली।

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में उत्तराखंड के गांधी के नाम से मशहूर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के 100वें जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट यशपाल फर्स्वाण द्वारा इंद्रमणि बडोनी चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस उपलक्ष्य पर कुमाऊनी एवं गढ़वाली संस्कृति पर आधारित नृत्य, गायन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी ‘उत्तराखंड के गांधी’ पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता भी संपन्न कराई गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ शंकर राम तथा मंच संचालन राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ ललित जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ नीतू पांडे, मनोज कुमार, अनुज कुमार,मोहित उप्रेती,डॉ जमशेद अंसारी,योग प्रशिक्षक कुशालानंद सती, सुनील कुमार सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *