जनगणना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, निर्धारित समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर जोर

चमोली 

जनगणना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, निर्धारित समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर जोर

सचिव ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कार्यालयों में संस्कृत भाषा की नाम पट्टिकाएं भी लगवाएं अधिकारी

सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तराखंड शासन  दीपक कुमार ने शनिवार को जीएमवीएन गैरसैण में जनगणना से संबंधित चार्ज अधिकारियों की बैठक लेकर प्रथम चरण के कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

जनगणना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, निर्धारित समय से पहले कार्य पूर्ण करने पर जोर

 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए सचिव ने सभी अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने सचिव महोदय को जनगणना कार्यों की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

सचिव  दीपक कुमार ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा 24 मई 2026 से एक सप्ताह पूर्व ही सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा समयबद्ध ढंग से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान सचिव  ने शासनादेश के अनुरूप सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कार्यालयों की नाम पट्टिकाएं हिंदी के साथ-साथ संस्कृत भाषा में भी लिखवाई जाएं।बैठक में एसडीएम अबरार अहमद, बीडीओ पवन कंडारी, तहसीलदार गैरसैण, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।