चमोली
राज्यपाल को सीडीओ ने भेंट की स्वलिखित पुस्तक उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटी की वैज्ञानिक खेती
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मा. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) को अपनी स्वलिखित पुस्तक “उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटी की वैज्ञानिक खेती” भेंट की।

यह पुस्तक उत्तराखण्ड में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की वैज्ञानिक खेती, संरक्षण और स्वरोजगार की संभावनाओं पर आधारित है। राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे किसानों और युवाओं के लिए उपयोगी बताया।