ऋषिकेश में पुलिस पर फायरिंग करने वाला अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार,

खबर शेयर करें

ऋषिकेश में पुलिस पर फायरिंग करने वाला अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार,

चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश, पीछा करने पर पुलिस पर की फायरिंग,

तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट वाली कार बरामद

ऋषिकेश।

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की।
जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल की रात ऋषिकेश पुलिस जंगलात बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रानीपोखरी की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन मोड़कर भागने लगा।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया। भागने के दौरान कार काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागने लगा और पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। साथ ही फर्जी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट डिजायर कार भी कब्जे में ली गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान (22 वर्ष), निवासी नूंह, हरियाणा बताया। उसने खुलासा किया कि एक माह पहले उसने अपने साथी के साथ मिलकर ऋषिकेश क्षेत्र से डंपर चोरी किया था और इस बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी करने आया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसके साथी की तलाश और चोरी किए गए डंपर की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *