ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग यातायात हेतु सुचारु

खबर शेयर करें

चमोली

ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग यातायात हेतु सुचारु

मलारी मोटर मार्ग पर ढाक के समीप कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा था। कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क पर यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित हो गया था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित एजेंसी एवं प्रशासन की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से मलबा हटाया गया। वर्तमान में ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग यातायात हेतु सुचारु है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *