स्व. कुमारी बीना बिष्ट स्मृति पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास मेला 12 मई से

खबर शेयर करें

चमोली 
स्व. कुमारी बीना बिष्ट स्मृति पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास मेला 12 मई से

विकासखंड कर्णप्रयाग के तहत रानीगढ़ क्षेत्र के सूदूरवर्ती गांव बरतोली डांडाखाल में 12 मई से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बीरबाला कु. बीना बिष्ट पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने में मेला समिति जुटी हुई है।
इस बार भी मेले में विगत वर्षों की भांति जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मेला समिति के आग्रह पर जिलाधिकारी ने संवंधित विभागों को निर्देशित किया है। इस मेले को कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल जी और रूद्रप्रयाग के विधायक, काबिना मंत्री भरत सिंह चौधरी जी का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है।
जंगल की आग बुझाने में अपनी जान गंवा देने वाली वीरबाला कु. बीना बिष्ट की स्मृति में लगने वाले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुऐ मेला समिति के अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मेले में क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल जी, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी जी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट जी, क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट जी, राज्य मंत्री रमेश गडिया जी, सामाजसेवी एवं नगरपालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी जी, धनपुर वन रेंज के रेंजर नवल किशोर नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गये है। उन्होंने कहा कि मेले में जहां स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्राइमरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र – छात्राओं, महिला मंगल दल बरतोली , ढमढमा, मझखोला, युवक मंगल दलों सहित सांस्कृतिक कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच उपलब्ध होगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *