कल्प क्षेत्र के जन प्रतिनिधि सड़क की समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली को मिले।

खबर शेयर करें

कल्प क्षेत्र के जन प्रतिनिधि सड़क की समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली को मिले।

गोपेश्वर /चमोली

उर्गम भरकी क्षेत्र की जनता सड़क की मांग को लेकर आज जिलाधिकारी चमोली से मिले भेंटा भरकी मोटर मार्ग 16.750 किलोमीटर मोटर मार्ग का शेष कार्य पूरा करने, कल्पेश्वर कल्प गंगा पर निर्माणाधीन दो मोटर रोड के पुलों का काम शीघ्र पूरा करने, थैग वुसठेला से मल्ला गवाड ग्वाणा तक 11 किलोमीटर सड़क की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की मांगों को लेकर आज एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य विकास अधिकारी को मिला।

लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया सरकार यदि प्रशासन जनता की मांग को पूरा नहीं करती है तो क्षेत्रीय जनता व्यापक आंदोलन करेगी। फयूंला नारायण में शौचालय निर्माण की मांग भी मुख्य विकास अधिकारी के सामने रखी गई। इस प्रतिनिधि मंडल में कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, भेंटा के प्रधान दीपक पंवार, भरकी के प्रधान चंद्र मोहन पंवार, पूर्व सरपंच गुरबीर सिंह चौहान, मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह फर्स्वाण, महत्व सिंह चौहान, प्रताप सिंह पंवार, राहुल पंवार, श्रीकांत चौहान, पूरन सिंह चौहान, मुकेश सिंह कंडवाल, वीरेंद्र सिंह चौहान , पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्षा विलोचन देवी रावत, आदि लोगों उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी चमोली ने लोक निर्माण विभाग (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) पोखरी प्रखंड के अधिशासी अभियंता को दूर व्हाट्सएप को दूरभाष पर शीघ्र सड़क पर काम शुरू करने की आदेश दिया। 7 दिन के अंतर्गत एक कार्य प्रारंभ करने के आदेश दिए गये।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *