महिला मोर्चा महानगर प्रभारी डॉ भावना डोभाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

खबर शेयर करें

देहरादून 

 भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर कार्यालय में महिला मोर्चा महानगर प्रभारी डॉ भावना डोभाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं महानगर महिला मोर्चा सुमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।


डॉ भावना डोभाल ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को पहुंचाने का कार्य करते हैं।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस जनविश्वास को और मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनानी होगी। महिला मोर्चा केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय सदस्यता, युवा एवं महिला सहभागिता तथा जनसंपर्क अभियान संगठन विस्तार का प्रमुख आधार है। महानगर को प्रदेश का सबसे मजबूत संगठनात्मक मॉडल बनाने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसमें महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, जिला सह प्रभारी महिला मोर्चा जानकी नौटियाल, महामंत्री महिला मोर्चा मोना काला, मीनाक्षी गोदियाल, हेमा परिहार, गिरिजा सेमवाल, सृष्टि ढोंडियाल, सुनीता भट्ट, रेखा उनियाल एवं महानगर महिला मोर्चा पदाधिकारी, महिला मोर्चा मंडल पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *