विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बून संस्था की अपील: युवा आगे आएं- मौर्या रक्तदान करें और नशे से रहें दूर

खबर शेयर करें

विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बून संस्था की अपील: युवा आगे आएं- मौर्या

रक्तदान करें और नशे से रहें दूर

देहरादून ।

विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बून संस्था द्वारा आम लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की गई। संस्था से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी एवं रक्तदाता डॉ. पीयूष मौर्य ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।

डॉ. मौर्य ने बताया कि वे अब तक 88 बार रक्तदान कर चुके हैं और समाज के लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी न हो और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की। साथ ही युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज सेवा के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

ब्लड बून संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह एक सुरक्षित और मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। संस्था ने सभी नागरिकों से नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *