भुड्ढी न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 1467 लोगों को मिला लाभ।

खबर शेयर करें

भुड्ढी न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 1467 लोगों को मिला लाभ।

देहरादून।

प्रदेश सरकार के जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत गुरुवार को सहसपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत भुड्डी में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की 79 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 45 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 1467 लोगों को लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अधिकारियों को शेष शिकायतों का 15 दिनों में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह अभियान आमजन को बड़ी राहत दे रहा है। शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *