Chamoli
कर्णप्रयाग विधानसभा के देवपुरी में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कर्णप्रयाग विधानसभा के देवपुरी गांव में शनिवार को बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कुल 290 से अधिक ग्रामीणों ने शिविर में प्रतिभाग किया, जबकि प्राप्त 42 जनशिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर के माध्यम से 132 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने 5 किसानों को स्प्रेयर एवं अन्य कृषि उपकरण वितरित किए और ई-केवाईसी, किसान कार्ड सहित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराईं। उद्यान विभाग ने 5 लाभार्थियों को सब्जी बीज वितरित किए, जबकि समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े 7 मामलों का निस्तारण किया। पशुपालन विभाग ने 10 पशुपालकों को औषधि एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। आयुष विभाग ने तथा होम्योपैथिक विभाग ने लाभार्थियों को उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जड़ी-बूटी बलवीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख गैरसैण, जिला पंचायत सदस्य अनिता रावत, प्रधान देवपुरी किरण देवी सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।