बीकेटीसी के नव नियुक्त सीईओ सोहन सिंह रांगण पहुंचे ज्योतिर्मठ, भगवान नृसिंह के किए दर्शन

खबर शेयर करें

बीकेटीसी के नव नियुक्त सीईओ सोहन सिंह रांगण पहुंचे ज्योतिर्मठ, भगवान नृसिंह के किए दर्शन

ज्योतिर्मठ।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नव नियुक्त मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह रांगण ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार देर सायं ज्योतिर्मठ पहुंचकर भगवान नृसिंह के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित सायंकालीन पूजाओं में भी भाग लिया।
मंदिर समिति मुख्यालय ज्योतिर्मठ पहुंचने पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धबीर पुष्पवाण, नृसिंह मंदिर प्रभारी राजेंद्र सेमवाल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त सीईओ का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर नृसिंह मंदिर पुजारी सुशील डिमरी, आशीष नंबूरी, चन्द्र प्रकाश भट्ट समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
ज्योतिर्मठ पहुंचने से पूर्व पीपलकोटी में भी स्थानीय लोगों ने सोहन सिंह रांगण का मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त होने पर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *