देहरादून में 5 दिन के नवजात को नई जिंदगी दुर्लभ इलियल एट्रेसिया का सफल ऑपरेशन

खबर शेयर करें

देहरादून में 5 दिन के नवजात को नई जिंदगी

दुर्लभ इलियल एट्रेसिया का सफल ऑपरेशन

देहरादून।

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर के डॉक्टरों ने महज 5 दिन के नवजात शिशु की दुर्लभ जन्मजात बीमारी इलियल एट्रेसिया का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। इस उपलब्धि को नवजात आपात चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, बच्चे को लगातार उल्टी, पेट में सूजन और मल त्याग न होने की गंभीर समस्या के बाद अस्पताल लाया गया था। विशेषज्ञ जांच में पता चला कि नवजात की छोटी आंत का एक हिस्सा जन्म से बंद था,

जिसे चिकित्सा भाषा में इलियल एट्रेसिया कहा जाता है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया गया। डॉ. महेन्द्र डांडगे, डॉ. नागेन्द्र रावल और डॉ. पीयूष चौधरी की टीम ने जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

सर्जरी के बाद बच्चे की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि समय पर पहचान और विशेषज्ञ उपचार से नवजात को नया जीवन मिला है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *