देहरादून में पुलिस का नाइट स्ट्राइक अभियान होटल-पीजी में छापेमारी, शराबियों के चालान

खबर शेयर करें

देहरादून में पुलिस का नाइट स्ट्राइक अभियान

होटल-पीजी में छापेमारी, शराबियों के चालान

देहरादून।

शहर में शाम ढलते ही सड़कों, होटल और पीजी में होने वाले उत्पात व संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर नाइट स्ट्राइक अभियान शुरू कर दिया है। वीकेंड पर बढ़ती हुड़दंगबाजी को देखते हुए रविवार देर रात तक प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने कई होटल, रिसॉर्ट और पीजी में छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा और बिधौली इलाके में अभियान चलाया। देर शाम से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान कई लोग सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले, जिनके चालान काटे गए। कुछ लोग गाड़ियों के अंदर शराब का सेवन करते पाए गए, जिन पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज भी किया गया।
होटल, रेस्टोरेंट और पीजी में छापेमारी के दौरान कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, जिनसे पुलिस ने गहन पूछताछ की। वहीं कुछ पीजी में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे लोगों को मौके पर ही पुलिस ने फटकार लगाई।
पुलिस के अनुसार, वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक और छात्र क्षेत्र में आते हैं। कुछ लोगों की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि हुड़दंग करने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

“”हुड़दंग करने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

प्रमोद कुमार
एस पी सिटी देहरादून


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *