Chamoli
हरेला पर्व के अवसर पर राबाइका पोखरी हुआ वृहद स्वच्छता कार्यक्रम एवं पौधारोपण
राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में हरेला पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर में बृहद स्वच्छता कार्यक्रम के साथ फलदार, छायादार, फूलदार एवं औषधीय पौधों/वृक्षों का रोपण किया गया।

प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने , पेड़ों व पारिस्थितिक तंत्र के महत्चव को समझने के लिऐ जनपद चमोली में दिनांक 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक हरेला पर्व मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रा0 बा0 इ0 का0 पोखरी में प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल द्वारा सभी छात्राओं , शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर पर्यावरण संरक्षण व जागरुकता की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इको क्लब प्रभारी श्रीमती रेखा पटवाल राणा व सह प्रभारी श्रीमती पुष्पा नेगी के नेतृत्व में समस्त छात्राओं, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों द्वारा पूरे विद्यालय क्षेत्र/परिसर में झाड़ियों का कटान, सफाई/ कूड़ा एकत्रित करने के साथ विद्यालय परिसर में फूलदार, फलदार, छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इसके साथ ही छात्राओं के बीच पर्यावरण संरक्षण व जागरुकता से सम्बन्धित पेंटिंग, निबंध,भाषण,वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि ये कार्यक्रम 31 जुलाई तक अनवरत चलता रहेगा।
इस अवसर पर शिक्षिकाएं विजयलक्ष्मी रावत, रेखा पटवाल राणा, अनुराधा राणा, पूनम नेगी, इन्दु भारती, पुष्पा नेगी, निशा, प्राची राणा, सविता राज, विश्वेश्वरी सजवाण, पूजा गोस्वामी, रेखा सती ,दिब्या थपलियाल, राहुल देवशाली व दामिनी के साथ सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित थे।