पोखरी विकासखंड के बमोथ गांव में 40 से अधिक श्रमिकों का हुआ प्रशिक्षण रजिस्ट्रेशन

खबर शेयर करें

Chamoli

पोखरी विकासखंड के बमोथ गांव में 40 से अधिक श्रमिकों का हुआ प्रशिक्षण रजिस्ट्रेशन
चमोली जिले के पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत बमोथ में भवन एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड के समन्वय से डीटीआर आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण के लिऐ 40 से अधिक श्रमिकों एवं उनके आश्रितों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

 


कार्यदायी संस्था डीटीआर आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के मास्टर ट्रेनर राहुल एवं संजय सिंह ने बताया कि चमोली जिले के सभी गांवों में आरपीएल/ईडीपी योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसमें सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर एवं सेफ्टी प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रुचि ठाकुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गुड्डी रावत, जसोदा मल्ल, रजनी लखेड़ा, रीना ठाकुर, जितेंद्र मल्ल, जगमोहन भट्ट, रमेश भण्डारी, सुशील पंत, दीपा नेगी, पूजा नेगी, रीना रावत, कैलाश पुरोहित, महेश नेगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *