विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिनांक 31 मई 2026 को जनपद चमोली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टाटा स्ट्राइव एक्सटेंशन सेंटर रौली-ग्वाड मे जागरूकता

खबर शेयर करें

चमोली 
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिनांक 31 मई 2026 को जनपद चमोली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टाटा स्ट्राइव एक्सटेंशन सेंटर रौली-ग्वाड मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज की स्थापना के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा।


इस अवसर शपथ ग्रहण, गोष्ठी एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्वास्थ्य कार्मिको द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, श्वसन रोग तथा अन्य गंभीर बीमारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने अपने सन्देश मे आमजन से अपील किया कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने नागरिकों से तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन न करने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को उपलब्ध परामर्श एवं उपचार सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वैष्णव कृष्ण ने जनपदवासियों से अपील की है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए तंबाकू सेवन से दूर रहें तथा तंबाकू मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से संजीव बुटोला,जिला बाल कल्याण समिति से शांति राणा,जिला किशोर न्याय बोर्ड से  राकेश, संयम जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष  आशीष सती ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बहन किरण, टाटा स्ट्राइव संस्थान के प्रभारी प्रबंधक विनोद कारकी, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से  रेखा नेगी और विक्रम सिंह, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से राजवीर कुंवर,तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से ललित मोहन किमोठी, राहुल डिमरी, प्रवीण बहुगुणा एवं संस्थान के प्रशिक्षु मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *