राम जन्मोत्सव के साथ गौचर में रामलीला मंडली पनाई की 99 वीं रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ
Chamoli
राम जन्मोत्सव के साथ गौचर में रामलीला मंडली पनाई की 99 वीं रामलीला मंचन का शुभारंभ मंडली के सम्मानित बुजुर्ग शेर सिंह नेगी ने फीता काट कर किया।
शनिवार शाम को गौचर में मुख्य बाजार स्थित रामलीला मैदान में मंचन के प्रथम दिवस ब्रह्मा जी से रावण, कुम्भकरण बिभीषण ने वरदान प्राप्त किया। अहंकार में चूर लंकापति रावण का कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास तथा शिवजी से दंडित किऐ जाने का मंचन हुआ। राजा दशरथ की व्यथा और राम जन्म का दृश्य आदि के साथ संपन्न हुआ।भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने राम जन्मोत्सव कार्यक्रम की सराहना करते हुऐ प्रथम दिवस की लीला का आनंद लिया।

राम की भूमिका में कार्तिकेय लिंगवाल, लक्ष्मण की भूमिका में आरव बिष्ट, दशरथ की भूमिका में उमेश जोशी, जनक में नरेन्द्र नेगी, रावण में आलोक रंजन नेगी, शिव की भूमिका में पंकज भंडारी, पार्वती की भूमिका में आदित्य नेगी, कौशल्या की भूमिका में मनीष नेगी, तथा नट व नटी की भूमिका में विपिन नेगी व मनीष ने सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। शुभारंभ के इस मौके पर मंडली द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वन निगम के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह नेगी, गोपाल राम जी, मंडली के अध्यक्ष सुबेदार उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, बीरेंद्र नेगी, नरेन्द्र नेगी, महावीर बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, जयपाल बिष्ट, अनुसूया प्रसाद जोशी, गिरीश जोशी, देवेन्द्र बिष्ट, राकेश लिंगवाल, जयकृत बिष्ट, बीरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण रावत, महावीर नेगी, पंकज भंडारी, विपिन नेगी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।