आयुष विभाग चमोली द्वारा संचालित हो रहे ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविर

खबर शेयर करें

Chamoli 

आयुष विभाग चमोली द्वारा संचालित हो रहे ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविर
योग दिवस की पूर्व तैयारियों के उपलक्ष्य में आयुष विभाग जिला चमोली के जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर श्रवण त्रिपाठी के निर्देशन में दिनांक 29 मई 2026 को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय सिलपाटा एवं केदारुखाल द्वारा स्थानीय ग्राम क्षेत्र में योग शिविर संचालित किया, जहां सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । डॉक्टर सुरेश एवं डॉक्टर देवेश्वरी ने ग्रामीण जनों को विभिन्न आसनों यथा पादहस्तासन , कटी संचालन , पवन मुक्तासन , मंडूकासन आदि आसनों का अभ्यास कराया एवं जीवन में योग की महत्ता बतलाई ।

शिविर में कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिनमें भावना देवी , बीरा देवी , मनीषा , विजेंद्र , मोहित , माही आदि उपस्थित रहे ।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर लंगासू चिकित्सालय में भी डाक्टर मनीष खंडूरी द्वारा नित प्रतिदिन हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अलकनंदा नदी के सुंदर तट पर स्थानीय ग्राम वासी नित प्रतिदिन हरित योग सत्र का लाभ ले रहे हैं । हरित योग सत्र में 15 प्रतिभागी उपस्थित रहे ।
इस दौरान देवपुरी चिकित्सालय द्वारा भी योग सत्र आयोजन किया गया जिसमें 15 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया एवं उन्हें योग पुस्तिका वितरित की गई ।

 


आयुष विभाग चमोली द्वारा संचालित हो रहे सभी उत्कृष्ट योग सत्रों की जिला आयुर्वेद अधिकारी द्वारा सराहना की गई एवं अधिक से अधिक योग सत्र संचालित करने के लिए सभी योग अनुदेशकों एवं आयुष चिकित्सकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *