चमोली में 616 बूथों पर पिलाई गई बच्चों को पोलियो की खुराक।सीएमओ ने जनपद में किया पल्स पोलियो

खबर शेयर करें

चमोली

चमोली में 616 बूथों पर पिलाई गई बच्चों को पोलियो की खुराक।सीएमओ ने जनपद में किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर घर जाकर छूटे बच्चों को पिलाएंगे पोलियो की खुराक

चमोली जनपद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर जनपदवासियों से जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियोरोधी दवा पिलाने की अपील की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जनपद में व्यापक तैयारियां की गई हैं। उत्तराखंड के सबसे ऊंचाई पर स्थित 3,636 मीटर के दुर्गम ग्राम द्रोणागिरि सहित पूरे जनपद में 611 पोलियो बूथ, 5 ट्रांजिट टीमें और 236 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इस अभियान के तहत 30,916 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जनपद को 9 जोनों में विभाजित किया गया है तथा सभी जोनल अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्णा, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर महेश देवराड़ी, फील्ड सुपरवाइजर विपिन मालगुड़ी, चंद्रशेखर मिंगवाल, आस्था तिवारी, एएनएम मंजू रानी रावत, ऊषा गोरखा आदि मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *