रामलीला मंडली पनाई की 99 वीं रामलीला मंचन का शुभारंभ 30 मई से रामलीला मैदान गौचर में

खबर शेयर करें

Chamoli 

रामलीला मंडली पनाई की 99 वीं रामलीला मंचन का शुभारंभ 30 मई से रामलीला मैदान गौचर में

नगरपालिका क्षेत्र गौचर में रामलीला मंडली पनाई की 99 वीं रामलीला मंचन की तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा हनुमान ध्वज स्थापना के बाद अब 30 मई से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। रामलीला मंचन को दिव्य एवं भव्य रूप में आयोजित करने हेतु रामलीला मंडली कमेटी पनाई पूरी तैयारी से जुटी हुई है।
रामलीला मंडली के अध्यक्ष उमराव सिंह नेगी ने कहा कि रामलीला मैदान गौचर में 30 मई को लीला मंचन का शुभारंभ समारोह को भव्य एवं दिव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। तथा रामलीला मंचन के दौरान अपना बेहतरीन अभिनय के लिये सभी किरदार (पात्र) अपने अभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुऐ हैं।
इससे पूर्व हनुमान ध्वज स्थापना के अवसर पर
मंडली के अध्यक्ष उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, जयपाल बिष्ट, बीरेंद्र नेगी, चन्द सिंह चौहान, अनुसुइया नेगी, मदन सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, गिरीश जोशी, अनुसुया प्रसाद जोशी, संदीप नेगी, राकेश लिंगवाल, जयकृत बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, ताजवर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, रणजीत सिंह, हरीश आदि मंडली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *