जनवरी तक जनपद के विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने का संकल्प

खबर शेयर करें

Chamoli 

जनवरी तक जनपद के विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने का संकल्प

जनपद के 897 प्राथमिक विद्यालयों में निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति का संकल्प लिया गया है। आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर में हुई बैठक में मई प्रथम सप्ताह में जनपद के अधिकतम छात्र संख्या वाले 48 विद्यालयों के सर्वे का परिणाम प्रस्तुत किया गया। जिसमें जनपद के नौ विकासखंडों के 48 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों की वर्तमान स्थितियों के आंकलन के डाटा का प्रस्तुतीकरण किया गया।
बैठक में बताया गया कि इन विद्यालयों का अगला सर्वे सितंबर अंतिम सप्ताह में होगा, साथ ही जुलाई एक तारीख को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने के दिन समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ ऑनलाइन बैठक की जाएगी। जनवरी में 20 सप्ताह के बाद एक और असेसमेंट सर्वे किया जाएगा इसके बाद इन विद्यालयों को परख सर्वे के बाद निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने निपुण लक्ष्यों को हर स्थिति में जनवरी माह में प्राप्त करने को कहा, प्राचार्य साथी का कि प्रत्येक विद्यालय को गुणवत्ता पर शिक्षा देने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने होंगे l
बैठक में देवाल विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र प्रसाद सेमवाल , थराली विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ढोंडियाल, पोखरी विकासखंड की उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट सहित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, वीरेंद्र सिंह कठैत, रविंद्र सिंह बर्त्वाल , योगेंद्र सिंह बर्त्वाल, बच्चन जितेला, डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र, सुबोध कुमार डिमरी , नीतू सूद, सुमन भट्ट , मृणाल जोशी उपस्थित रहे।
बैठक में समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक सतीश चमोली, ज्योति नेगी और प्रियंका उनियाल के साथ-साथ अजीम प्रेम जी फाउंडेशन से विवेक सोनी और अब्दुल रहमान खान भी उपस्थित रहे l
बैठक में इस संपूर्ण कार्यक्रम की मुख्य सहयोगी संस्था रूम टू रीड की राज्य समन्वयक पुष्पलता रावत, प्रशांत बर्त्वाल , अनीता चंदोला, निशांत वशिष्ठ, उमाशंकर और अशोक सकलानी उपस्थित रहे, उद्घाटन सत्र का संचालन प्रशांत बर्त्वाल द्वारा किया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *