सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्यों का तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

खबर शेयर करें

चमोली 
सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्यों का तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

विद्या भारती से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर के जनपद चमोली की संकुल स्तरीय आचार्यों की तीन दिवसीय कार्यशाला सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ में आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला का उद्घाटन, संकुल प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला, मास्टर ट्रेनर, देव सिंह फर्स्वाण, संकुल प्रशिक्षण प्रमुख हिम्मत सिंह नेगी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन करते हुऐ किया।
तीन दिवसीय कार्यशाला में पंचपदी पाठ योजना आधारभूत विषयों का क्रियान्वयन, शारीरिक एवं योग शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन, इंग्लिश स्पोकन, कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में, मदन चौधरी प्रधानाचार्य गौचर, रामेश्वर सती प्रधानाचार्य करणप्रयाग, देवेंद्र भंडारी प्रधानाचार्य नंदा नगर, शारदा प्रसाद तिवारी प्रधानाचार्य थराली, ने अपना योगदान दिया। जनपद चमोली के आठ विद्यालयों के 60 आचार्य ने तीन दिनों तक शिक्षण की तकनीकी युक्त अनेक विधाओं का अभ्यास किया।
कहा गया है कि विद्या भारती का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन, करना। तथा विषयगत पाठ्यक्रम के साथ शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षा, संगीत शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, नैतिक शिक्षा साथ,भारतीय ज्ञान परंपरा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत, संस्कारवान वातावरण में आगे बढ़ना है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *