रेड क्रॉस शाखा चमोली ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, जेपी कंपनी के 50 कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

खबर शेयर करें

रेड क्रॉस शाखा चमोली ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, जेपी कंपनी के 50 कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

चमोली।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा चमोली के तत्वावधान में जेपी कंपनी लिमिटेड, ज्योतिर्मठ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड ब्लड सेंटर (पर्वतीय मानव उत्थान समिति, देहरादून की इकाई) एवं स्वास्थ्य विभाग चमोली ने सहयोग किया।


रक्तदान शिविर में जेपी कंपनी के 50 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. पंकज पांडे ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां हैं, जबकि रक्तदान के बाद मानव शरीर में 3 से 4 माह के भीतर नया रक्त तैयार हो जाता है।
जिला अस्पताल गोपेश्वर से पहुंचे डॉ. पवन पाल ने कहा कि जिले में लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में रक्तदाता भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।


भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा चमोली के चेयरमैन ओम प्रकाश डोभाल ने बताया कि रेड क्रॉस शाखा सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रही है। जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों, दुर्घटनाओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में रक्तदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी चमोली के सचिव सुरेन्द्र रावत, एन.एस. नेगी, राहुल फरसवान, हरीश, शंकर बिष्ट, प्रशांत नेगी, आशीष, कार्तिक सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *