गौचर नगरपालिका का निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेला हुआ संपन्न

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

ललिता प्रसाद लखेड़ा
गौचर नगरपालिका का निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेला हुआ संपन्न

निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेला के समापन पर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना नगरपालिका की प्राथमिकता है।


इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान ने सिटी मिशन मैनेजर सुरेन्द्र पँवार द्वारा स्ट्रीट वेंडरों की उपस्थित में प्रतिभागियों को पीएम स्वानिधि पुनर्गठित योजना के अंतर्गत उपलब्ध ऋण सुविधाओं, डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड तथा स्वनिधि से समृद्धि के तहत संचालित भारत सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों को डिजिटल भुगतान अपनाने, समय पर ऋण चुकाने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिऐ प्रेरित किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान द्वारा उपस्थित स्ट्रीट वेंडरों को योजना का अधिकतम लाभ लेने तथा अन्य पात्र लाभार्थियों को भी इससे जोड़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक एवं सीबीआई बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा बैंकिंग सेवाओं, पीएमएसवीवाई, पीएमजीजीवाई योजना एवं ऋण संबंधी वित्तीय जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्रम विभाग के प्रतिनिधि संतोष द्वारा श्रम विभाग में पँजीकृत होने की प्रक्रिया एवं पंजीकृत होने के बाद श्रमिकों को मिलने वाले विभिन्न लाभों के बारे में बताया गया।


कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए पालिका क्षेत्र के वार्ड नम्बर 7 के सभासद विनोद कनवासी ने लोगों को पीएम स्वानिधि के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पंहुचाने और लोगों को इसका लाभ लेने के लिये जागरूक किया। मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्र गौचर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्ट्रीट वेंडरों एवं उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सभासद श्रीमती पूनम रावत, नगर पालिका के रोशन पुंडीर, सुबोध रावत सहित अन्य कर्मचारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, बैंक अधिकारी तथा स्ट्रीट वेंडरों ने प्रतिभाग किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *