चमोली
व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने चार धाम यात्रा पर तथाकथित श्रृद्धालुओं के हुड़दंग पर रोक लगाने बाबत पुलिस चौकी को दिया ज्ञापन
नगर व्यापार मंडल गौचर द्वारा यात्रा मार्ग पर तथाकथित श्रद्धालुओं के हुड़दंग की घटनाओं पर रोक लगाये जाने हेतु रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी गौचर को ज्ञापन प्रस्तुत किया है।

प्रस्तुत ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कि चार धाम यात्रा मार्ग पर आए दिन तथाकथित श्रद्धालुओं के भेष में जिस प्रकार से असामाजिक तत्वों द्वारा स्थानीय व्यापारियों एंव आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है वह सरासर निंदनीय है। कहा गया है कि इस प्रकार की घटनाओं से स्थानीय व्यापारी एंव आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। इन सामाजिक तत्वों की हुड़दंगबाजी से आम जनता व्यापारियों एंव स्कूली बच्चों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष लिंगवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र गौचर में इन घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए नगर व्यापार मंडल गौचर द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि बाजार में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की जाय, जिससे कि इन तथाकथित श्रृद्धालुओ के हुड़दंग की घटनाओं पर रोक लग सके।