SDRF ने गोचर क्षेत्र में बरामद अज्ञात शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया

खबर शेयर करें

CHAMOLI 
SDRF ने गोचर क्षेत्र में बरामद अज्ञात शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया

चौकी गोचर से SDRF पोस्ट गोचर को सूचना प्राप्त हुई कि गोचर क्षेत्र में सारी पुल के समीप एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट गोचर से उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरांत अज्ञात शव को अग्रिम कानूनी प्रक्रिया हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए घटनास्थल पर आवश्यक सहायता प्रदान की गई। जिला पुलिस द्वारा शव की पहचान एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *