नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भ्रमण को लेकर गौचर में हुई कांग्रेसजनो की बैठक

खबर शेयर करें

Chamoli 
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भ्रमण को लेकर गौचर में हुई कांग्रेसजनो की बैठक

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर जनपद चमोली एवं जनपद रुद्रप्रयाग के BLA 1एवं ब्लाक नगर कांग्रेस अध्यक्षों के एक दिवसीय प्रशिक्षण तथा आगामी 4 एवं 5 जून को लोक सभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के दौरे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक गौचर स्थित शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट में बैठक आहूत की गई।

प्रदेश समन्वयक पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, जनपद के मुख्य प्रशिक्षक डा. कैलाश पुष्पवान, जनपद रुद्रप्रयाग के प्रशिक्षक प्रकाश रावत द्वारा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
बैठक की जानकारी देते हुऐ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि अब न्याय पंचायत स्तर पर BLA 2 का प्रशिक्षण भी किया जाएगा। निर्णय हुआ कि आगामी 4 जून को राहुल गांधी जी के पौड़ी आगमन को लेकर प्रत्येक विधान सभा से 200 पूर्व सैनिक एवं 200 कार्यकर्ता पौड़ी जायेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चमोली सुरेश डिमरी, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग कुलदीप कंडारी, विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला, पूर्व विधायक डा जीतराम, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, वीरेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग ईश्वर बिष्ट, प्रदीप थपलियाल सहित सभी ब्लाक नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *