शंकराचार्य ने स्वीकार किया नंदा देवी बड़ीजात का निमंत्रण, यात्रा में शामिल होने का दिया आश्वासन

खबर शेयर करें

शंकराचार्य ने स्वीकार किया नंदा देवी बड़ीजात का निमंत्रण, यात्रा में शामिल होने का दिया आश्वासन

नंदानगर।

ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने आगामी श्री नंदा देवी बड़ीजात-2026 का निमंत्रण स्वीकार करते हुए यात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को उनके नंदाधाम कुरुड़ पहुंचने पर श्रद्धालुओं और बड़ीजात समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

शंकराचार्य ने सिद्धपीठ मां नंदा देवी मंदिर, कुरुड़ में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गौड़ पुजारियों ने विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। इसके बाद बड़ीजात समिति की ओर से उन्हें आगामी 5 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली श्री नंदा देवी बड़ीजात का निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।

निमंत्रण स्वीकार करते हुए शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने बड़ीजात में प्रतिभाग करने का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और बड़ीजात आयोजन समिति में उत्साह का माहौल है।

बड़ीजात समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में अशोक गौड़, अतुल शाह, देवेंद्र सिंह नेगी, सुखबीर सिंह रौतेला, शंभू प्रसाद पांडे और हीरा सिंह बिष्ट ने शंकराचार्य से भेंट कर यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि शंकराचार्य की सहभागिता से नंदा देवी बड़ीजात को नई आध्यात्मिक ऊर्जा और गरिमा मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *