मोखमल्ला मार्ग पर लौटी रफ्तार, रोड कटिंग कार्य पूर्ण होने से यातायात सुचारु

खबर शेयर करें

चमोली

मोखमल्ला मार्ग रोड कटिंग कार्य पूर्ण, ग्रामीणों को मिल रही राहत।मोखमल्ला मार्ग पर लौटी रफ्तार, रोड कटिंग कार्य पूर्ण होने से यातायात सुचारु

जिलाधिकारी  गौरव कुमार के निर्देशानुसार विकासखंड नंदानगर के मोखमल्ला क्षेत्र में वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क के सुधारीकरण एवं नवीन कटिंग का कार्य एनपीसीसी द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। सड़क बहाल होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है तथा लंबे समय से प्रभावित यातायात व्यवस्था पुनः सुचारु हो गई है।

परियोजना प्रबंधक एनपीसीसी नरेंद्र तोमक्याल ने बताया कि धुर्मा से मोखमल्ला तक लगभग 5 किलोमीटर लंबे मार्ग में वर्षा के कारण कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। मार्ग के एक किलोमीटर हिस्से में नवीन कटिंग का कार्य कराया गया, जिससे पूरे मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से संचालित होने लगा है।

 सड़क पर आवश्यकतानुसार नाली निर्माण, स्कबर निर्माण तथा सुरक्षा दीवारों का कार्य भी प्रगति पर है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद सड़क का डामरीकरण किया जाएगा, जिससे मार्ग को स्थायी रूप से सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।

जिलाधिकारी  गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

 ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क प्रशासन की प्राथमिकता है और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *