डायट गौचर में होगा 25 जून से होगा समर कैंप का आयोजन

खबर शेयर करें

चमोली 

डायट गौचर में होगा 25 जून से होगा समर कैंप का आयोजन
25 जून( गुरुवार ) से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान

चमोली( गौचर ) में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय विद्यालयों के 8 से 15 वय वर्ग के बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
समर कैंप के समन्वयक डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि 25 जून से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली (गौचर) के परिसर में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे l जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत के नवाचारी पहल के तहत वर्ष 2024 से लगातार कैंप का आयोजन ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश के समय किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय विद्यालयों के कक्षा तीन से नौ तक पढ़ने वाले 8 से 15 वय वर्ग के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। समर कैंप में सुबह 7 से 11 बजे तक और हस्तलेखन कार्यशाला 11 से 5 बजे तक चलेगा। प्रार्थना ,आनंदम और एरोबिक्स गतिविधियों के अलावा हस्तलेखन पर मुख्य फोकस किया जाता है।
इस बार हस्तलेखन के लिऐ मुख्य प्रशिक्षक के रूप में राजकीय जूनियर हाईस्कूल करूली बागेश्वर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र गिरी गोस्वामी द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा, जिसमें बच्चों को अक्षर निर्माण, शब्दों के बीच उचित दूरी , शब्दों की बुनावट और हस्तलेखन सुधार के विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे,
डॉ मिश्र ने बताया की डीएलएड जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे डीएलएड प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षण के लिए विशेष हस्तलेखन कार्यशाला का भी इस दौरान आयोजन किया जाएगा जिसमें दोनों सेमेस्टर के 62 प्रतिभागी शामिल होंगे l कार्यशाला का समापन 29 जून को होगा।
समर कैंप और हस्तलेखन कार्यशाला का समापन 29 जून को होगा l


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *