दून मेडिकल कॉलेज में होगी आंतों को जोड़ने की अत्याधुनिक कार्यशाला।

खबर शेयर करें

दून मेडिकल कॉलेज में होगी आंतों को जोड़ने की अत्याधुनिक कार्यशाला।

देहरादून 

कल रविवार को दून मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ गीता जैन के निर्देशों पर सर्जरी विभाग द्वारा पीजी चिकित्सकों के लिए आंतों को जोड़ने की अत्याधुनिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में एनिमल मॉडल पर पीजी चिकित्सकों को आंतों को जड़ने की प्रक्रिया का अभ्यास करेंगे। इसके लिए एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी से सहयोग लिया गया है जो कार्यशाला से संबंधित सभी उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध करवाएगी।

 

यह दून मेडिकल कॉलेज में अभी तक का ऐसा पहला कार्यशाला होगा । आंतों को जोड़ने की तकनीक एक जटिल सर्जिकल प्रक्रिया होती है जिसमें सभी सर्जनों की दक्षता आवश्यक है। हाल के महीनों में दून हॉस्पिटल में इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर के बनाने के बाद ऐसे ऑपरेशनों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस कार्यशाला से चिकित्सकों में निपुणता आएगी जिसका लाभ सभी मरीजों को मिलेगा।

 

साथ में इंटर्न एवं mbbs के छात्रों के लिए नोटिंग एवं सुचरिंग एवं क्विज का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें महंत इंद्रेश एवं देहरादून सर्जिकल सोसाइटी के चिकित्सक भी भाग लेंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *