सुरेंद्र पंचोला निर्विरोध बने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ चमोली के जिला अध्यक्ष

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली

सुरेंद्र पंचोला निर्विरोध बने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ चमोली के जिला अध्यक्ष

उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) जनपद चमोली का अष्टम द्विवार्षिक अधिवेशन राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैण में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शिक्षा सचिव विनोद सिमल्टी ने राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैण पहुंचकर शिक्षा विभाग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को संबोधित भी किया। अधिवेशन में सुरेंद्र पंचोला को निर्विरोध चमोली जिले का अध्यक्ष, गिरीश जोशी को मंत्री, बच्ची राम को कोषाध्यक्ष, वंशीलाल को पुरुष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशि देवी को महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तोताराम रतूड़ी को संरक्षक और शिव सिंह बिष्ट को ऑडिटर चुना गया।
अधिवेशन के दौरान प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राघव नन्द सती, प्रदेश महामंत्री जे एस कठेत, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुंवर, मंडल महामंत्री तोताराम रतूड़ी, जमन सिंह नेगी, शिव सिंह बिष्ट, मोहनलाल, चरण सिंह सहित कई चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *