केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर का परीक्षा परिणाम शत शत रहा। अभिभावकों सहित अध्यापकों ने जताई खुशी

खबर शेयर करें

चमोली। 

केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर का परीक्षा परिणाम शत शत रहा। अभिभावकों सहित अध्यापकों ने जताई खुशी

जनपद चमोली के नगरपालिका क्षेत्र गौचर में संचालित केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर का परीक्षा परिणाम शत शत रहने पर अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रति खुशी जताई।
सीबीएसई द्वारा घोषित इस परीक्षा परिणाम में केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर के 38 छात्र छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें सभी छात्र – छात्राएं उत्तीर्ण हुऐ हैं। विद्यालय की छात्रा अदिति बिष्ट ने सर्वाधिक 96, o प्रतिशत अंक हासिल किया। जबकि छात्र बरूण सिंह ने 93, 6 प्रतिशत, अनुराग झिंक्वाण ने 93, 4 प्रतिशत, छात्रा दिव्या माहुर ने 92, 6 प्रतिशत अंक, छात्र रिषभ नेगी ने 91, 2 प्रतिशत तथा छात्रा क्रिस्टी गुसाईं ने 90, 6 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।
विद्यालय का रीजल्ट शत् प्रतिशत रहने पर अभिभावकों सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप त्यागी सहित अध्यापक – अध्यापिकाऐं भुपेंद्र कुमार, सुनील नेगी, अनामिका शाह, मीनाक्षी खाती, कल्पना अग्रवाल सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *