व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने की जिलाधिकारी से गौचर में गैस उपलब्ध कराने का आग्रह

खबर शेयर करें

Chamoli 

व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने की जिलाधिकारी से गौचर में गैस उपलब्ध कराने का आग्रह

जनपद चमोली के तहत नगरपालिका क्षेत्र गौचर में गैस की किल्लत को लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल द्वारा जिलाधिकारी चमोली को पत्र प्रेषित करते हुऐ व्यवसायिक एवं रसोई गैस उपलब्ध कराऐ जाने का आग्रह किया गया है।
जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा है कि नगरपालिका क्षेत्र गौचर में पिछले काफी समय से व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होवे के कारण होटल, ढावा, रेस्टोरेंट एवं छोटे व्यवसायियों को गम्भीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण उनका व्यवसाय प्रभावित होकर उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रसोई गैस की आपूर्ति न होने के कारण आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यह समस्या क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम जनता दोनों के लिये बहुत ही असुविधाजनक बन गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस समस्या का संज्ञान लेते हुऐ संवंधित विभाग को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिये जाने का आग्रह किया है ‌


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *