बद्रीनाथ हाईवे पर लंगासू के पास दो वाहनों की भिड़ंत, पुलिस ने घटना में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

खबर शेयर करें

Chamoli
बद्रीनाथ हाईवे पर लंगासू के पास दो वाहनों की भिड़ंत, पुलिस ने घटना में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंगासू के पास शनिवार को दो वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने बद्रीनाथ की ओर से आ रही अर्टिगा वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार कई लोगों को चोटें आई हैं। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुऐ घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटकर यातायात को सुचारू कर दिया। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारणो की जांच की जा रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *